भयानक सड़क हादसा, एक की दर्दनाक मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 03 Jun, 2024 01:24 PM

horrible road accident one person died tragically

तेज रफतार अज्ञात वाहन चालक ने बाईक पर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): तेज रफतार अज्ञात वाहन चालक ने बाईक पर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना गांव प्यारेआना के समीप घटित हुई। थाना कुलगढ़ी पुलिस को दिए बयानों में बलविन्द्र सिंह गांव काबलवाला जिला फरीदकोट ने बताया कि उसका पिता जगसीर सिंह अपने एक साथी हरप्रीत सिंह के साथ जेसीबी मशीन का सामान लेने गया था। जब वह बाईक पर वापिस लौट रहे थे तो गांव प्यारेआना में फलाईओवर के समीप किसी तेज रफतार वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। हादसे में उसके पिता की मौके पर मौत हो गई जबकि हरप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गया। थाना कुलगढ़ी के एसआई विपन कुमार के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!