सिरफिरे आशिक की करतूत, सैर करने जा रही लड़की के साथ की घिनौनी हरकत

Edited By Vaneet,Updated: 30 Jul, 2020 02:11 PM

disgusting act with a girl going for a walk

सिरफिरे आशिक की तरफ से सैर करने जा रही लड़की का हाथ पकड़ कर उसे जलील करने का समाचार प्राप्त हुआ है। ....

जलालाबाद(निखंज,जतिन्दर): सिरफिरे आशिक की तरफ से सैर करने जा रही लड़की का हाथ पकड़ कर उसे जलील करने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने सिरफिरे आशिक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

थाना सिटी जलालाबाद की एस.आई. दीपिका रानी को दिए बयानों में गांव चक्क रूड़क की एक नाबालिग लड़की ने बताया कि वह 15 जुलाई को गांव चक्क रूड़क की सड़क पर सैर कर रही थी तो साथ लगते गांव बलाकी वाला के सुखविन्दरपाल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह ने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहने लगा कि मेरे साथ बात कर मैं तब हाथ छोडूंगा। जिसके आधार पर थाना सिटी की पुलिस ने लड़की के बयान लेकर धारा 354 डी के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!