मामूली तकरार के बाद जानलेवा हमला, चाची-भतीजे को लगी गोली

Edited By Urmila,Updated: 29 May, 2024 01:53 PM

deadly attack after a minor quarrel aunt and nephew shot

मामूली तकरार के बाद एक घर के लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): मामूली तकरार के बाद एक घर के लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। घटना बस्ती आवा की है। पुलिस को दी शिकायत में शेखर निवासी गली भंडारियां वाली ने बताया कि सोमवार रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था तो चरणपाल उर्फ शंटी, सुनील, सुमित, शंटी सभी निवासी बस्ती आवा मोटरसाईकलों पर उनकी गली का बार-बार चक्कर लगा रहे थे। उसने उन्हें रोक कर यहां आने का कारण पूछा तो वह उससे झगड़ा करते हुए वहां से निकल गए। कुछ समय बाद आरोपी पुन: उनके घर के बाहर हथियार लेकर आ गए। 

चरणपाल ने उसे मारने की नीयत से फॉयर किया जो उसकी दायीं बाजू पर लगा। गोली की आवाज सुन उसकी चाची सीमा घर से बाहर निकल आई। चरणपाल ने पुन: उसकी ओर फॉयर किया जो उसकी चाची की टांग में लगा। उनके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे तो आरोपी फरार हो गए। थाना सिटी के एसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और आमर्ज एक्ट का पर्चा दर्ज करने के बाद आरोपी चरणपाल उर्फ शंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे 1 पिस्तौल 32 बोर 6 कारतूस और 1 पिस्तौल 30 बोर 2 कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!