बीच सड़क चलती Car में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली

Edited By Kamini,Updated: 11 Nov, 2024 12:37 PM

a huge fire broke out in a moving car

बीच सड़क चलती कार में आग लगने की खबर सामने आई है।

तलवंडी भाई : बीच सड़क चलती कार में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, तलवंडी भाई में रविवार दोपहर एक चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 3 सदस्य बाल-बाल बच गए। उक्त घटना बठिंडा-अमृतसर कामीशाह रोड पर चोटिया रेलवे पुल के पास हुई।

कार जीरा वाली की तरफ से फरीदकोट की ओर जा रही थी, तभी किसी कारण से कार में आग लग गई, इसी दौरान फरीदकोट निवासी भाई-बहन और उनकी मां कार से बाहर निकल आए। इसी बीच कार से आग की लपटें निकलने लगीं। तलवंडी भाई थाना प्रमुख दिलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार को पुलिस सहायता प्रदान की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!