पंजाब में Marriage के दौरान भगदड़, दुल्हन को लगी गो+ली, हालत गंभीर...

Edited By Vatika,Updated: 11 Nov, 2024 10:37 AM

firing in marriage

फिरोजपुर के गांव खाई खेमे के एक पैलेस में शादी होने के बाद जब दुल्हन

फिरोजपुर: फिरोजपुर के गांव खाई खेमे के एक पैलेस में शादी होने के बाद जब दुल्हन की विदाई होने लगी तो किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे पर लग कर निकल गई। दुल्हन को गंभीर हालत में फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह और थाना सदर फिरोजपुर के एस.एच.ओ. जसवंत सिंह ने बताया कि गांव हसनढूंट की करीब 25 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री बाज सिंह की खाई खेमे में पार) आज शादी थी। जब वहां से दुल्हन की डोली जाने लगी तो किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे में जा लगी। उन्होंने बताया कि दुल्हन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बारात जिला तरनतारन के गांव सरहाली से आई थी। डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!