माइनर टूटने से 30-40 एकड़ फसल को नुकसान, किसानों ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर की यह मांग

Edited By Urmila,Updated: 22 Jun, 2022 03:09 PM

damage to 30 40 acres of crop due to minor breakdown

निर्वाचन क्षेत्र के गांव घुबाया और भम्बावट्टू गांवों के बीच लाधुका माइनर बुर्जी नंबर 155 टूट गई है जिससे करीब 30-40 एकड़ धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। उल्लेखनीय...

मंडी लाधुका (संधु): निर्वाचन क्षेत्र के गांव घुबाया और भम्बावट्टू गांवों के बीच लाधुका माइनर बुर्जी नंबर 155 टूट गई है जिससे करीब 30-40 एकड़ धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि इस बार सिंचाई मंत्री ने कुछ समय पहले ही माइनर का दौरा किया था और आश्वासन दिया था कि इस बार किसानों को खेतों के लिए पानी मिलेगा लेकिन दूसरी ओर पानी छोड़ते ही यह माइनर टूट गई और यह पहला मौका नहीं जब लाधुका माइनर न टूटी हो।

अक्सर जब विभाग द्वारा नहर में पानी छोड़ा जाता है तो बुर्जी नंबर-155 से माइनर टूट जाता है। उधर माइनर के टूटने की सूचना के बाद नहर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नहर का बांध बनाने का काम शुरू कर दिया। 

किसान सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह व राजकुमार व अन्य जमींदारों का कहना है कि उन्होंने कुछ धान की सीधी बिजाई की हुई थी और कुछ धान बया था लेकिन माइनर टूटने से नहर के पानी से उनकी धान की फसल खराब हो गई है। उधर, एक्सियन नहर ने बातचीत दौरान बताया कि उक्त बुर्जी से पहले भी माइनर टूट जाती है। उन्होंने कहा कि वह उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा कि मनरेगा द्वारा उक्त बुर्जी नंबर से आर.सी.सी. करवाई जाए ताकि दोबारा माइनर न टूटे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!