ADC रविन्द्रपाल सिंह ने जीती कोरोना से जंग, रिपोर्ट आई नैगटिव

Edited By Mohit,Updated: 27 Jun, 2020 03:39 PM

coronavirus adc report negative

कोरोना एमरजैंसी शुरू होने से लेकर लगातार प्रशासनिक काम संभालने के दौरान इस रोग से............

फिरोजपुर (मल्होत्रा): कोरोना एमरजैंसी शुरू होने से लेकर लगातार प्रशासनिक काम संभालने के दौरान इस रोग से पीड़ित हुए एडीसी रविन्द्रपाल सिंह संधू ने कोरोना रोग को मात दे दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी करवाई गई जांच में इस बार उनकी रिपोर्ट नैगटिव आई है। दो सप्ताह पहले संधू की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें घर में ही एकांतवास कर उनका ईलाज शुरू किया गया था। 26 जून को पुन: उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए जिसकी रिपोर्ट नैगटिव आई है। 

सिविल सर्जन डा: नवदीप सिंह ने बताया कि एडीसी संधू बिल्कुल स्वस्थ हैं और विभाग के निर्देशों अनुसार अगले कुछ दिनों तक उन्हें एकांतवास में ही रखा जाएगा। एडीसी संधू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इलाज के साथ साथ स्वयं के हौंसले के साथ कोरोना रोग को हराया जा सकता है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर भी घबराने की कोई आवश्यकता नहीं बल्कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई हदायतों का पूरा पालन करते हुए रोग से मुक्ति पाई जा सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!