मानसिक परेशानी के चलते पुल से कूदा युवक

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Sep, 2019 09:58 AM

a young man jumped from the bridge due to mental problem

स्थानीय बसंत नगरी निवासी एक युवक आज सुबह मानसिक परेशानी के चलते पुल से कूद गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

अबोहर(भारद्वाज): स्थानीय बसंत नगरी निवासी एक युवक आज सुबह मानसिक परेशानी के चलते पुल से कूद गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। 108 एम्बुलैंस ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे अन्यत्र रैफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार अर्शदीप (25) पुत्र धर्मपाल निवासी बसंत नगरी गली नंबर 7 पिछले काफी समय से दिमागी रूप से परेशान था जिसका पिछले 5 वर्षों से इलाज चल रहा है। इसी मानसिक परेशानी के चलते आज सुबह उसने मलोट रोड स्थित ओवरब्रिज के ऊपर से छलांग लगा दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रैफर कर दिया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!