ट्रक से प्याज की लूट करने पर 2 आरोपियों को जेल भेजा

Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2019 12:05 PM

2 robbers arrested

थाना सदर  के प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में सहायक सब इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने 2018 में किसानों द्वारा हड़ताल करने का ऐलान किया गया था जिसमें

अबोहर(भारद्वाज) :  थाना सदर  के प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में सहायक सब इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने 2018 में किसानों द्वारा हड़ताल करने का ऐलान किया गया था जिसमें उन्होंने 1 सप्ताह तक शहर में दूध सब्जी न पहुंचे इसके लिए नाकाबंदी कर रखी थी। गांव सैयदांवाली में किसानों ने नाका लगा रखा था।

राजस्थान की ओर से एक ट्रक प्याज से भरा आता दिखाई दिया। कुछ लोगों ने खड़े ट्रक में प्याज तथा अन्य सामान की लूटपाट शुरू कर दी। अब इस मामले में राधेश्याम पुत्र ओमकार राम वासी सैयदांवाली, सुरिन्द्र कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी धर्मपुरा को लूटपाट के आरोप में काबू किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किए। थाना सदर के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ आरोपी गिरफ्तार करने बाकी हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!