अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी व बुजुर्ग महिला को पीटा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Feb, 2020 10:42 AM

unknown people entered in house and beat family

बुजुर्ग महिला राजवीर कौर की गम्भीर हालत देखते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया

गिद्दड़बाहा(चावला): नजदीकी गांव हुसनर में गत रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने घर में दाखिल होकर एक परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

जानकारी के अनुसार गत रात्रि 4 अज्ञात व्यक्ति करीब 12.30 बजे हुसनर स्थित रणबीर सिंह के घर के पीछे सीढ़ी लगाकर दाखिल हुए। उन्होंने पहले घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की तारें काटीं एवं बाद में उन्होंने रणबीर सिंह को खींचकर कमरे से बाहर निकाल लिया और उससे मारपीट की। रणबीर सिंह को बचाने उसकी पत्नी राजबीर कौर आई तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। रणबीर सिंह एवं राजबीर कौर का शोर सुनकर रणबीर की माता सुरजीत कौर बाहर आई तो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे भी मारपीट की। 

PunjabKesari, Unknown people entered in house and beat family

बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त तीनों के सिर पर भारी चीज से कई वार किए गए एवं जाते समय वे घर का पूरा सामान बिखेर गए। परिवार के लोगों के मोबाइल फोन भी गायब हैं। हमलावरों के जाने के बाद घायल रणबीर सिंह अपनी गंभीर रूप में घायल पत्नी राजवीर कौर एवं माता सुरजीत कौर को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा एवं अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी। गंभीर रूप में घायल रणबीर सिंह के दोस्तों एवं रिश्तेदारों ने रणबीर सिंह, उसकी पत्नी राजबीर कौर एवं माता सुरजीत कौर को बठिंडा में अस्पताल में दाखिल करवाया जहां राजवीर कौर की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। 

PunjabKesari, Unknown people entered in house and beat family

उधर रणबीर सिंह के मामा रजिंदर सिंह बठिंडा ने बताया कि उन्हें सुबह 3.30 बजे फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली जिसके बाद वह तुरंत हुसनर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और जगह-जगह खून बिखरा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुक्तसर पुलिस की फोरैंसिक टीम ने जांच आरंभ कर दी है। जब इस संबंधी गिद्दड़बाहा के डी.एस.पी. गुरतेज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बयानों अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!