पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 05 Jul, 2022 05:39 PM

police got success 2 arrested with intoxicants

थाना सिटी पुलिस ने 630 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को 2 गिरफ्तार किया है

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): थाना सिटी पुलिस ने 630 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को 2 गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित गोनियाना रोड पुल सूआ से करीब 100 मीटर आगे पहुंचे तो गांव गोनियाना की ओर से 2 नौजवान आ रहे थे जिनके हाथ में 2 लिफाफा था। उक्त व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर लिफाफा फैक दिया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से 630 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मोनू वासी अबोहर रोड व अवतार सिंह उर्फ गग्गू वासी बाबा जीवन सिंह नगर अबोहर रोड के रूप में हुई है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!