नशा तस्करी के मामलों में पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब बरामद

Edited By Kalash,Updated: 29 May, 2022 05:24 PM

police action in drug smuggling cases

नशा तस्करी के 2 मामलों में पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर 2 व्यक्तियों

श्री मुक्तसर साहिब (ब्यूरो): नशा तस्करी के 2 मामलों में पुलिस ने 18 बोतल अवैध शराब बरामद कर 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना बरीवाला के सहायक थानेदार राजपाल सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित चक बाजा मराड़ में गश्त कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि बोहड़ सिंह वासी चक मराड़ अपने घर में अवैध शराब निकालने का आदी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति के घर रेड कर वहां से 9 बोतलें अवैध शराब बरामद करके आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जिसको बजमानत रिहा कर दिया गया।

वहीं थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब के थानेदार बलदेव सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित पुल कस्सी गोनियाना रोड पर गश्त कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि बलवीर सिंह वासी गोनियाना हनुमान बस्ती श्री मुक्तसर साहिब अपने घर में अवैध शराब निकालकर बेचने का आदी है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाद में जमानत रिहा कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!