दुष्कर्म करने के आरोप, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 05 Mar, 2023 10:49 AM

accused of rape case registered

एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना सिटी कोटकपूरा में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

कोटकपूरा : एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना सिटी कोटकपूरा में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में श्री मुक्तसर साहिब की निवासी विवाहित महिला ने थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा को बयान दिए कि उसका पति नशे करने का आदि होने के कारण वह अपने बच्चों समेत करीब 2 वर्षों से श्री मुक्तसर साहिब में रहती है और घर के साथ पड़ोस में ही एक दुकान पर वह पोछा लगाने का काम करती थी। 

उसने बताया कि बूटा सिंह नाम का एक 60-70 वर्षीय व्यक्ति 2-3 बार दुकान पर आया जिससे उसकी जान-पहचान हो गई। उसने बताया कि गत दिन भी दुकान पर सौदा लेने आए बूटा सिंह ने उसे कहा कि उसकी कोठी कोटकपूरा में खाली पड़ी है जो उसने किराये पर देनी है और वह उसे सफाई के लिए 500 रुपए देगा। इस उपरांत वह उसके साथ कार में बैठकर आ रही थी तो बूटा सिंह ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज डालकर पिला दी और फिर कोटकपूरा वाली कोठी में ले गया। वहां उक्त व्यक्ति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस सम्बंध में थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!