ड्यूटी से घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को आया हार्ट अटैक, मौत

Edited By Kalash,Updated: 02 May, 2026 04:32 PM

security guard heart attack death

बठिंडा-डबवाली भारत माला सड़क पर पड़ते गांव गुरुसर सैनेवाला के पास एक घटना हुई है जहां ड्यूटी से वापिस अपने गांव आ रहे एक सिक्योरिटी गार्ड की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।

बठिंडा (मनजीत): बठिंडा-डबवाली भारत माला सड़क पर पड़ते गांव गुरुसर सैनेवाला के पास एक घटना हुई है जहां ड्यूटी से वापिस अपने गांव आ रहे एक सिक्योरिटी गार्ड की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे न सिर्फ परिवार को सदमा लगा है बल्कि पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान बलबीर सिंह निवासी बुट्टर (बठिंडा) के रूप में हुई है।  

मिली जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह एक निजी पैलेस में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और अपनी रोजाना की ड्यूटी करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जब वह गांव गुरुसर सैनेवाला के पास पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे हार्ट अटैक आ गया। दौरा पड़ने से उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया पर दुख की बात ये रही कि टीम के पहुंचने से पहले ही बलबीर सिंह की मौत हो चुकी थी। सड़क सुरक्षा फोर्स के सहायक थानेदार अंग्रेज सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला हार्ट अटैक से मौत का लग रहा है, हालांकि असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल भेज दिया।

संगत थाने की पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और वारिसों के बयानों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बलबीर सिंह गांव गहरी बुट्टर में अपने ससुराल में रहता था और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग और जान-पहचान वाले मृतक के परिवार के साथ दुख सांझा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!