रामां रेलवे स्टेशन पर पडे़ बेहोश व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल, मौत

Edited By Mohit,Updated: 16 Sep, 2019 09:34 PM

bathinda hindi news

स्थानीय शहर के रामां मंडी रेलवे स्टेशन पर एक बेहोशी की हालत में पडे़ व्यक्ति की बठिंडा में...............

रामां मंडी (परमजीत): स्थानीय शहर के रामां मंडी रेलवे स्टेशन पर एक बेहोशी की हालत में पडे़ व्यक्ति की बठिंडा में अस्पताल ले जाते समय मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी अनुसार स्थानीय शहर की समाजसेवी हैल्पलाइन वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान बॉबी लैहरी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेहोशी हालत में रेलवे स्टेशन पर पड़ा है, जिसकी सूचना मिलते ही हैल्पलाइन सोसायटी के प्रधान बॉबी लैहरी, साहिल बांसल, ललित बख्तू एम्बुलैंस समेत पहुंचे, जहां बेहोशी हालत में पडे़ व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल रामां पहुंचाया, जहां अस्पताल स्टाफ ने व्यक्ति की हालत गंभीर देखते बठिंडा रैफर कर दिया।

प्रधान बॉबी लैहरी ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान जोगिन्द्र सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी गांव गुरुसर जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। उक्त व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसकी बठिंडा में पहुंचकर मौत हो गई। ए.एस.आई. परमजीत सिंह जी.आर.पी. रेलवे स्टेशन रामां ने बताया कि व्यक्ति के वारिसों को बुलाया गया है, शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!