Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Nov, 2025 09:14 PM

सप्तसिन्धु फोरम द्वारा आज बठिंडा के अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान, एम्स के सभागार में युवा संवाद का आयोजन किया गया।
बठिंडा : सप्तसिन्धु फोरम द्वारा आज बठिंडा के अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान, एम्स के सभागार में युवा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दत्तात्रेय होसबाले (महासचिव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मुख्य वक्ता रहे और उन्होंने पंजाब के भिन्न स्थान से आए हुए उद्यमियों, खोज कर्ताओं, समाज सेवी और समाज जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं से बातचीत की। इस में युवा व्यवसाई उमंग जिंदल, सीएमडी, होमलैंड ग्रुप मुख्य अतिथि, दीपक गर्ग एमडी ए बी कोटस्पिन विशेष अतिथि और सप्तसिन्धु फोरम के संस्थापक डा. विरेन्द्र गर्ग कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले जी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान के 350 वर्ष पूरे होने पर गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं से भारत के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए समाज में कार्य करने का आह्वान किया। दत्ता जी ने कहा भविष्य में हमें स्वबोध को समाज के नित्य जीवन में यथार्थ के धरातल पर लाना होगा, सिर्फ चर्चा करने से वांछित नतीजे नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा युवा शक्ति देश के समक्ष चुनौतिओं के समाधान के लिए योगदान दे तो कुछ वर्षों में ही हम उन्नत भारत के स्वपन को साकार होते देखेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भिन्न भिन्न विषयों पर प्रश्न किए और सुझाव दिए, जिनके उत्तर में दत्ता ने युवाओं को मातृभाषा का प्रयोग, उपनिवेशवाद की मानसिकता से मुक्ति और विदेश पलायन से बच कर भारत में ही अपनी प्रतिभा का उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए डा. विरेन्द्र गर्ग ने दशमेश पिता द्वारा आशीर्वादित भटिंडा की धरती को नमन करते हुए सप्तसिन्धु के इतिहास और परंपरा से श्रोताओं को अवगत कारवाया। उमंग जिंदल ने युवा उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने समूह द्वारा उचित स्टार्ट-अप को यथासंभव सहायता प्रदान करने की पेशकश की। मंच संचालन डा. शिल्पा गर्ग और मनतेश्वर सिंह ने किया। धन्यावाद प्रस्ताव मिलि गर्ग ने पेश किया। कार्यक्रम में सहभागी प्रतिभाशाली युवाओं ने कार्यक्रम में हुई सार्थिक चर्चा और उद्बोधन के लिए आयोजक सप्तसिन्धु फोरम का धन्यावाद करते हुए ऐसे आयोजन भविष्य में भी करवाने का सुझाव दिया।
