फतेहवीर सिंह की मौत के रोष में बंद रहा संगरूर

Edited By swetha,Updated: 13 Jun, 2019 11:00 AM

sangrur is closed in the fury of fatehvir singh s death

जिला संगरूर के गांव भगवानपुरा में 2 वर्षीय फतेहवीर सिंह की मौत के बाद अलग-अलग जत्थेबंदियों ने बुधवार को संगरूर को मुकम्मल बंद करवा दिया। शहर के बाजारों में दुकानें भी बंद कर दी गई और शहर में कफ्र्यू जैसा माहौल बना हुआ था।

संगरूर(बेदी, यादविन्दर, हरजिन्दर): जिला संगरूर के गांव भगवानपुरा में 2 वर्षीय फतेहवीर सिंह की मौत के बाद अलग-अलग जत्थेबंदियों ने बुधवार को संगरूर को मुकम्मल बंद करवा दिया। शहर के बाजारों में दुकानें भी बंद कर दी गई और शहर में कफ्र्यू जैसा माहौल बना हुआ था। 

सुबह से पंजाब सरकार और जिला प्रशासन खिलाफ की हड़ताल को लेकर जत्थेबंदियों के लोगों ने बाजारों मे रोष मार्च करते खुली दुकानों को बंद करवा दिया। शहर के सदर बाजार, छोटा चौक, बड़ा चौक, पटियाला चौक, भगत सिंह चौक, सुनामी गेट बाजार, गौशाला रोड, कोयला पार्क मार्कीट, सब्जी मंडी रोड, बरनाला चौक और लाइटों वाले चौक समेत सभी बाजारों को बंद करवा दिया गया। लोग इस हादसे को लेकर सरकार व प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर में गश्त कर रही थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!