Edited By Kalash,Updated: 01 Mar, 2023 10:45 AM
गांव रामनगर छन्ना में चोरी का सामान बांटने को लेकर 2 व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया था
शेरपुर : गांव रामनगर छन्ना में चोरी का सामान बांटने को लेकर 2 व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना शेरपुर की पुलिस ने इंस्पेक्टर अमरीक सिंह के नेतृत्व में दोनों को व्यक्तियों को 24 घंटे अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जिला संगरूर के एस.एस.पी. सुरेंदर लांबा ने बताया कि मृत्क नौजवान स्वर्ण सिंह उर्फ सोमा पुत्र जग्गा सिंह वासी रामनगर छन्ना की लाश उसके घर में से मिली थी, जिस पर मृतक की बहन हरजीत कौर पत्नी महिंदर सिंह के बयानों पर सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र जग्गा सिंह और सुखचैन सिंह उर्फ चैनी पुत्र बहादर सिंह दोनों निवासी रामनगर छन्ना खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया था।
जांच दौरान पता चला कि इन दोनों की स्वर्ण सिंह से दोस्ती थी और यह नशा करने के आदि थे। इन्होंने गांव के ही किसी घर में चोरी की थी, चोरी का सामान बांटने को लेकर इनका आपस में झगड़ा हो गया। जिस कारण इन्होंने स्वर्ण सिंह उर्फ सोमा का कत्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अवसर पर सब डिवीजन धूरी के डी.एस.पी. योगेश शर्मा, थाना प्रमुख इंस्पैक्टर अमरीक सिंह और पुलिस पार्टी मौजूद थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here