मोटरसाइकिल व ट्रक की टक्कर, एक की मौत

Edited By Kalash,Updated: 01 Feb, 2023 10:54 AM

motorcycle and truck collision one dead

मोटरसाइकिल तथा ट्रक की आपसी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई

बरनाला : मोटरसाइकिल तथा ट्रक की आपसी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास निर्मल सिंह निवासी मोजोकलां जिला मानसा ने बयान दर्ज करवाए कि मैं अपने गांव के व्यक्ति रामपाल सिंह के साथ धनौला से भीखी अपने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तो जब असपाल कलां के नजदीक पहुंचे, तो एक ट्रक ने हमारे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस कारण हम जख्मी हो गए। रामपाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्त्ता के बयानों पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!