पुलिस की जाली वर्दी पहनकर टोल-प्लाजों पर लोगों के साथ मारता था ठगी, एक व्यक्ति काबू

Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2022 10:30 AM

fraud by wearing a fake police uniform

पुलिस का जाली आई.डी. कार्ड बनाकर तथा वर्दी पहनकर लोगों को ब्लैकमेल करने

संगरूर (विवेक सिंधवानी/गोयल): पुलिस का जाली आई.डी. कार्ड बनाकर तथा वर्दी पहनकर लोगों को ब्लैकमेल करने तथा ठगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत 2 नामजद तथा अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते थाना सदर संगरूर के पुलिस अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि जब पुलिस पार्टी अनाज मंडी बालियां में मौजूद थी तो पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मनी सिंह निवासी भामीयां कलां जिला लुधियाना जिसने अपनी कार पर जाली नंबर प्लेट लगाई हुई है तथा गाड़ी में जाली पुलिस की वर्दी तथा जाली आई.डी. कार्ड बनाकर रखा हुआ है, जो टोल-प्लाजों पर जाली कार्ड दिखाकर सरकारी खजाने को चूना लगा रहा है।

इसके अलावा सोनिया वर्मा नाम की महिला, अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर वह भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर डरा धमकाकर पैसे वसूलता है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके मनी सिंह को गिरफ्तार करके उससे 1 कार, जिस पर जाली नंबर प्लेट लगी हुई थी, पुलिस की वर्दी तथा आई.डी. कार्ड भी बरामद किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!