मछलियों को प्रसाद डाल रहे निहंग नौजवान की सरोवर में डूबने से मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Oct, 2021 10:08 PM

nihang young man pouring prasad to fish dies due to drowning in the lake

मिसल श्री गुरु हरकृष्ण साहब तरना दल के प्रमुख बाबा रघबीर सिंह ख्याला के पोते गुरसेवक सिंह (18 साल) की बीते दिन सरोवर में डूबने कारण मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

चोगावें (हरजीत) : मिसल श्री गुरु हरकृष्ण साहब तरना दल के प्रमुख बाबा रघबीर सिंह ख्याला के पोते गुरसेवक सिंह (18 साल) की बीते दिन सरोवर में डूबने कारण मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक गुरसेवक सिंह पिछले कुछ समय से बाबा नोध सिंह बाबा दीप सिंह संकल्प विद्यालयों चबा में गुरबानी कर रहा था। हर रोज़ अमृंत समय पर वह गुरुद्वारा बाबा धर्म सिंह में मछलियों को प्रशाद देने के लिए जाता था। 

इस तरह बीते दिन भी वह गुरुद्वारा बाबा धर्म सिंह में मछलियों को प्रसाद खिलाने के लिए गया तो वहां पैर फिसल जाने से सरोवर में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक गुरसेवक का अंतिम संस्कार गांव ख्याला में कर दिया गया है। इस मौके समूह नेहंग सिंह जत्थेबंदियां और संत समाज और कार सेवा वाले संतों-महापुरुषों ने हाजिरी लगाई।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!