पाक के इशारे पर ISI ने पंजाब में खालिस्तान बनाने की रची साजिश

Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2019 10:56 AM

isi khalistan in punjab

श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव मनाकर पाकिस्तान से आए सिक्ख जत्थे में कस्टम विभाग की तरफ से अफीम व भुक्की के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी बलदेव सिंह व जरनैल सिंह पाकिस्तान जाकर गोपाल सिंह चावला से मिलकर आए हैं।

अमृतसर (नीरज): श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव मनाकर पाकिस्तान से आए सिक्ख जत्थे में कस्टम विभाग की तरफ से अफीम व भुक्की के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी बलदेव सिंह व जरनैल सिंह पाकिस्तान जाकर गोपाल सिंह चावला से मिलकर आए हैं। 

यह भी तय है हालांकि श्री करतारपुर साहिब कॉरीडोर में पाकिस्तान की तरफ से बनाई गई कमेटी में भारत सरकार की तरफ से कड़ा एतराज जताए जाने के बाद पाकिस्तान की सरकार ने गोपाल सिंह चावला को करतारपुर साहिब कमेटी से बाहर निकाल दिया था लेकिन इसके बावजूद गोपाल सिंह चावला अपनी गतिविधियों को अंजाम दिए हुए था। श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान में पहले ही खालिस्तानी समर्थकों के पोस्टर नजर आने के बाद सुरक्षा एजैंसियां चौकस हो गई थीं और पाकिस्तान से आने वाले श्रद्धालुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। यह वही गोपाल सिंह चावला है जो पाकिस्तान में रहकर भारत के मोस्ट वांटेंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है और आई.एस.आई. पाकिस्तान के इशारे पर भारत के पंजाब में खालिस्तान बनाने की साजिश कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!