पोती को देखने जल्द लंदन जाएंगी क्रिकेटर हरभजन सिंह की मां

Edited By Updated: 30 Jul, 2016 09:39 AM

harbhajan singh and geeta basra welcome baby girl in london

हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर में नया मेहमान आया है।

जालंधरः  हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर में नया मेहमान आया है। गीता ने बेटी को जन्म दिया है। हरभजन की मां अवतार कौर ने बताया कि बच्ची का जन्म 27 जुलाई को हुआ। हरभजन और गीता लंदन में ही हैं। उन्होंने कहा कि वीजा नहीं मिल पाने के कारण वे लंदन नहीं जा पाईं लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही वे लंदन रवाना हो जाएंगी।

बता दें कि हरभजन और गीता की शादी पिछले साल अक्तूबर 2015 में हुई थी। इस शादी में सचिन तेंडुलकर, आकाश अंबानी सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।

आठ साल की रिलेशनशिप के बाद हुई शादी हरभजन और गीता की शादी आठ साल की रिलेशनशिप के बाद 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में हुई थी। गीता पहली बार 2007 में हरभजन से मिलीं थीं। उस समय उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू ही किया था। उस समय तक उनकी दिल दिया है (2006) और ट्रेन (2007) जैसी फिल्में रिलीज हुईं थीं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!