1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना आतंकवादी जाकिर मूसा (Video)
Edited By Mohit,Updated: 16 Nov, 2018 11:50 AM
आतंकवादी जाकिर मूसा का पंजाब के साथ संबंध पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गया है। जालंधर में पकड़े गए कश्मीरी विद्यार्थियों के खुलासों से जाकिर मूसा द्वारा....
पठानकोटः आतंकवादी जाकिर मूसा का पंजाब के साथ संबंध पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गया है। जालंधर में पकड़े गए कश्मीरी विद्यार्थियों के खुलासों से जाकिर मूसा द्वारा पंजाब में बनाए नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था, जिसके बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जाकिर मूसा के पंजाब के अंदर चल रहे नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया है। पंजाब में जगह-जगह पर इस मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी के पोस्टर लगाए गए हैं। अमृतसर में दिखा खूंखार आतंकवादी जाकिर मूसा जम्मू-कश्मीर में सक्रिय खूंखार आतंकी जाकिर मूसा को उसके साथियों के साथ पंजाब के अमृतसर में देखे जाने की सूचना है। गुरदासपुर के एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि खूंखार आतंकी जाकिर मूसा और उसके साथियों को अमृतसर में देखा गया था, जिसके बाद गुरदासपुर और दीनानगर थाने में पोस्टर जारी कर उसकी तलाश की जा रही है। बुधवार की सुबह पंजाब के पठानकोट जिले के माधोपुर इलाके से 4 संदिग्धों द्वारा गन प्वाइंट पर एक इनोवा गाड़ी छीनने का मामला सामने आया था। पुलिस का अनुमान है कि पठानकोट से सटे हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ये संदिग्ध कार के साथ छिपे हो सकते हैं। रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग कड़ी वहीं, फिरोजपुर रेल मंडल के अधीन पड़ने वाले तमाम छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ाने और आर.पी.एफ. और जी.आर.पी. के सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए हैं। खास सतर्कता बढ़ाते हुए जालंधर, अमृतसर, जम्मूतवी और लुधियाना जैसे रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और मजबूत की गई है। ऐसे खास रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों की सुरक्षा में तैनात आर.पी.एफ. के जवानों व अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान हथियार मुहैया करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त फिरोजपुर रेल मंडल की करीब 46 प्रमुख ट्रेनें सुरक्षाकर्मियों की विशेष निगरानी में हैं।
पंजाब पुलिस का कर्मचारी सस्पेंड! हैरान करेगा पूरा मामला
शर्मनाक! पहले SnapChat पर दोस्ती... फिर लड़की से की हैवानियत की हदें पार और बनाई Video
पंजाब पुलिस के इन अधिकारियों पर गिर सकती है गाज! लिया जा सकता है बड़ा एक्शन
पंजाब के सभी जिलों में लग गए अतिरिक्त नाके, पुलिस ने की सख्ती
पंजाब पुलिस में फेरबदल, 7 SHO समेत 10 अधिकारियों के तबादले
पंजाब बॉर्डर पर हाई अलर्ट! ड्रोन और तस्करों पर शिकंजा कसने उतरी पुलिस
निहंग वेश में गैस एजेंसी से नकदी लूटने का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार
पंजाब में हजारों बच्चे लापता, जालंधर बना ‘मिसिंग चिल्ड्रन जोन'
गुरुद्वारा साहिब में बना दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस
गुरदासपुर में पुलिस और अकाली कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत, पुल बना रणभूमि
USD $
29/06/2026 06:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लंबे समय बाद किसी अपने से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मधुरता बढ़ेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में चल रहा तनाव आज कम होता हुआ नज़र आएगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि पहले से ज्यादा बढ़ सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाज़ी करने से बचें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते पार्टी प्लान कर सकते हैं। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई नया अवसर हाथ लग सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह भविष्य में लाभ दिला सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कारोबार में नई रणनीति अपनाने से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes