Punjab: पुलिस हिरासत में युवक की मौ/त, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By VANSH Sharma,Updated: 26 Oct, 2025 06:19 PM

youth dies in police custody

सुल्तानपुर लोधी के मसीतां गांव के एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर मिली है।

सुल्तानपुर लोधी (धीर): सुल्तानपुर लोधी के मसीतां गांव के एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर मिली है। हालांकि पुलिस युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल, सुल्तानपुर लोधी लेकर आई थी, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने बताया कि गांव का एक और युवक हाल ही में मृत हो गया था। इसके बाद पुलिस लगातार हमारे घर पर दबिश दे रही थी। लेकिन हम अपने मोहतबर लोगों के साथ कल दोपहर 2 बजे अपने बेटों वीरपाल और राहुल को सुल्तानपुर लोधी थाने लेकर गए। वहां पुलिस ने दोनों भाइयों की पिटाई की।

इस दौरान वीरपाल की मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से रिश्वत लेकर मेरे बेटे वीरपाल पर अत्याचार किया। उन्होंने मामले की जांच कराने और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों को सजा देने की मांग की।

मृतक युवक वीरपाल का शव सिविल अस्पताल, सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखा गया है, और परिजनों ने समाचार लिखे जाने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। घटनास्थल पर पहुंचे एस.पी. (डी) कपूरथला, प्रभजोत सिंह विर्क ने परिजनों से बातचीत की और कहा कि मामले की जांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चलेगा।

इस मौके पर ए.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा, डी.एस.पी. हरगुरदेव सिंह, डी.एस.पी. परमिंदर सिंह भंडाल, इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, थाना प्रमुख सुल्तानपुर लोधी इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर, इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!