ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े

Edited By Vaneet,Updated: 16 Jan, 2020 07:24 PM

youth dies after coming under train

लुधियाना से मोगा रेलवे स्टेशन पर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। ...

मोगा(संजीव): लुधियाना से मोगा रेलवे स्टेशन पर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से राजकीय अस्पताल में पहुंचा दिया है। 

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी धूडकोट कलां दिमागी तौर पर परेशान रहता था। वह वीरवार को दोपहर बाद मोगा के लुधियाना साइड पर रेलवे ट्रैक के पास जाकर खड़ा हो गया और विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल में पहुंचा कर परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!