कैनेडा में रह रही युवती से शादी कर विदेश गया युवक, झूठे आरोप लगा करवा दिया गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 16 Nov, 2020 05:11 PM

young man went abroad got arrested by false allegations

कमलदीप सिंह का विवाह पवनदीप कौर के साथ 2019 में हुआ था जिसके बाद वो एक महीना ससुराल रह कनाडा चली गई और 3 महीने बाद पति भी चला गया। इस विवाह का सारा खर्च लड़के वालों की तरफ से उठाया गया था...

मोगा: पंजाब में धोखाधड़ी के मामले सामने आना अब कोई नई बात नहीं है।  हर दिन किसी न किसी क्षेत्र से ऐसी वारदातें आ ही जाती है। ऐसा ही एक मामला अब मोगा से सामने आया है जहां कैनेडा में रह रही युवती से शादी कर उसका सारा खर्च कर लड़का कैनाडा गया और वहां लड़की ने उसे मारपीट और घर में बंद रखने का आराेप लगा गिरफ्तार करा दिया। 

मिली जानकारी अनुसार कमलदीप सिंह का विवाह पवनदीप कौर के साथ 2019 में हुआ था जिसके बाद वो एक महीना ससुराल रह कनाडा चली गई और 3 महीने बाद पति भी चला गया। इस विवाह का सारा खर्च लड़के वालों की तरफ से उठाया गया था। कमलदीप सिंह को पता कि उसकी पत्नी के मकान मालिक के साथ अवैध संबंध है जिसके बाद उसने विरोध किया। जिसके बाद उक्त पत्नी ने उसे झूठे आरोप लगा जेल भेज दिया।

इस मामले में लड़के की मां ने पुलिस को सारा मामला बता केस दर्ज करवाया है और पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब है कि ऐसे मामले पंजाब में बहुत बढ़ रहे है। इससे पहले भी लुधियाना, मोगा से ऐसी वारदातें सामने आ चुकी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!