युवक ने नवविवाहिता को कहा आंटी, गुस्से में हुई लाल तो बहन जी कहकर पीछा छुड़ाया

Edited By Vaneet,Updated: 09 Aug, 2019 05:57 PM

young man told the aunt

सलेम टाबरी इलाके में शुक्रवार को उस समय स्थिति बेहद हास्यपद हो गई, जब एक्टिवा सवार नवविवाहिता को आंटी कहे जाने पर उस...

लुधियाना(गौतम): सलेम टाबरी इलाके में शुक्रवार को उस समय स्थिति बेहद हास्यपद हो गई, जब एक्टिवा सवार नवविवाहिता को आंटी कहे जाने पर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। करीब 15 मिनट तक चले हंगामे के बाद युवक ने नवविवाहिता को बहन जी कह कर अपना पीछा छुड़ाया। दरअसल हुआ यू कि करीब 19 साल का एक नवयुवक अपनी गाड़ी में जालंधर बाईपास से सलेम टाबरी की तरफ जा रहा था। उसने अभी मोड़ ही काटा था कि सामने से एक्टिवा पर आ रही नवविवाहिता उसकी गाड़ी से टकरा गई। युवक ने उसे बस इतना ही कहा था कि आंटी एक्टिवा ध्यान से चलाओ। 

आंटी शब्द सुनते ही एक्टिवा सवार भड़क गई। उसने युवक को भरा बुरा कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वह युवक के पीछे पड़ गई कि उसने उसे आंटी कैसे बोल दिया। हालांकि युवक ने कहा कि वह उनसे बहुत छोटा है, इसलिए उसने आंटी बोल दिया। हंगामा होते देख कर लोगों की भीड़ जुट गई। कईयों ने विवाहिता की बात को लेकर चुटकियां लेनी शुरू कर दी। आखिर मौजूद लोगों के कहने पर युवक ने उसे बहन जी कह कर जान छुड़ाई, जिस पर नवविवाहिता शांत हो गई और युवक ने वहां से निकल कर अपनी जान छुड़ाई। मौके पर मौजूद लोगों को कहना था कि गलती भी एक्टिवा सवार नवविवाहिता की ही थी। फिर भी उसने युवक पर दबाव बनाते हुए कई खरी खोटियां सुना दी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!