नाजायज संबंधों की भेंट चढ़ा युवक, उठाया खौफनाक कदम

Edited By Urmila,Updated: 30 May, 2026 11:24 AM

young man takes shocking step

सब-डिवीजन पातड़ा के गांव दुगाल कलां का एक युवक नाजायज संबंधों की भेंट चढ़ गया जिसकी जहरीली दवाई पीने के कारण मौत हो गई।

पातड़ा (लाल सिंह चोपड़ा) : सब-डिवीजन पातड़ा के गांव दुगाल कलां का एक युवक नाजायज संबंधों की भेंट चढ़ गया जिसकी जहरीली दवाई पीने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक लड़के की मां जसविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके इकलौते बेटे मनिंदर सिंह (16 साल) की दोस्ती गांव के ही हरजीत सिंह से हो गई थी, इस दौरान उसके उसकी पत्नी मनजीत कौर के साथ नाजायज रिश्ते बन गए। जब उसके पति हरजीत सिंह को इस बारे में पता चला तो उसने मनिंदर सिंह को धमकाना शुरू कर दिया। इनसे तंग आकर उसने दूसरे दिन कोई जहरीली दवा पी ली और उसे इलाज के लिए संगरूर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पातड़ा पुलिस ने दुगाल कलां के रहने वाले हरजीत सिंह बेटे बग्गा सिंह और मनजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!