पैरों के नीचे फैला खून ही खून, महिला दोस्त के साथ Hotel के कमरे में गया था युवक और फिर....

Edited By Kamini,Updated: 13 Aug, 2025 04:32 PM

young man dies in hotel room

मृतक के पैरों के नीचे खून फैला हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और सहारा जनसेवा की मदद से शव को सिविल अस्पताल भिजवाया।

बठिंडा (विजय वर्मा) : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पैरों के नीचे खून फैला हुआ था, जबकि उसके साथ आई उसकी महिला मित्र मौके से गायब मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के एसएचओ परमिंदर सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी लहरा मोहब्बत कॉलोनी के रूप में हुई है।

मृतक राकेश टैटू आर्टिस्ट का काम करता था और उसके परिजनों के अनुसार, वह नशे का आदी था, जिसके चलते उन्होंने उसे कुछ समय पहले घर से निकाल दिया था। जानकारी के अनुसार, राकेश सोमवार रात गोल डिग्गी मार्केट के पास स्थित एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा हुआ था। मंगलवार सुबह जब होटल के कर्मचारी कमरे की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने राकेश को एक कुर्सी पर मृत पाया और उसकी महिला मित्र वहां से गायब थी। फर्श पर खासकर उसके पैरों के नीचे खून के धब्बे थे।

होटल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सहारा जनसेवा की मदद से शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस राकेश की मौत के कारणों की जाँच कर रही है। साथ ही, उसके साथ आई महिला मित्र की पहचान कर उसे भी जाँच में शामिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज से मामले की सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत दुर्घटना है, आत्महत्या है या हत्या।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!