रिश्ते शर्मसार! नशा करने से पिता ने रोका तो नशेड़ी बेटे ने कर दिया कांड

Edited By Kalash,Updated: 14 Jul, 2024 10:34 AM

young man attacked his own father

बहुत बार देखने और सुनने को मिलता है कि नशे में अंधे व्यक्ति के लिए रिश्ते-नाते कोई मायने नहीं रखते।

अबोहर(सुनील): बहुत बार देखने और सुनने को मिलता है कि नशे में अंधे व्यक्ति के लिए रिश्ते-नाते कोई मायने नहीं रखते। उन्हें सिर्फ नशा चाहिए अगर समय पर उन्हें नशा न मिले तो वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया है अबोहर से, जहां नशा करने से रोकने पर एक युवक ने अपने ही पिता पर रॉड से हमला कर दिया। 

यह घटना सराभा नगर की है, जहां एक व्यक्ति को उसके ही बेटे ने  रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचाराधीन सुखपाल पुत्र मुख्तियार सिंह ने बताया कि उसके 2 बेटे हैं और उसका एक बेटा पिछले 6 महीने से नशे का आदी है। वह गोलियों सहित कई तरह के नशे का सेवन करता है। उसे कई बार समझाया गया पर वह हर बार उनकी बातें सुनने की बजाय लड़ता रहता है।    

गत रात भी उसका बेटा उसके सामने नशीली गोलियां खा रहा था और जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल घायल का सुखपाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!