Edited By Kamini,Updated: 14 Jun, 2025 02:43 PM

पंजाब में कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या के बाद लगातार इन्फ्लुएंसर्स को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
पंजाब डेस्क : पंजाब में कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या के बाद लगातार इन्फ्लुएंसर्स को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद सभी इन्फ्लुएंसर्स खौफ के साए में है। 'इंस्टा क्वीन' के नाम से मशहूर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बठिंडा में एक कार में मिला था। इसकी जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरों ने सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट में ली थी। यही नहीं अमृतपाल सिंह मेहरों पहले मशहूर दीपिका लूथरा के आज आज इन्फ्लुएंसर सिमरनप्रीत कौर और प्रीत जट्टी को धमकी दी है।
कौन है अमृतपाल सिंह मेहरों जो दे रहा इन्फ्लुएंसरों को धमकी
बता दें कि, अमृतपाल सिंह 'कौम दे राखे' ग्रुप का मुखिया है। अमृतपाल मेहरों का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। वे मोगा के मेहरों गांव का रहने वाले हैं। सिख धर्म से प्रभावित होकर अमृतपाल सिंह मेहरों निहंग सिंह बन गया। जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह मेहरों ने नॉन मेडिकल में 12वीं पास की है। इसके साथ ही 2014 में उन्होंने आईटीआई, मोगा से डीजल मैकेनिक्स में डिप्लोमा किया है।
इसके बाद अमृतपाल सिंह मेहरों ने 'कौम दे राखे' नाम का ग्रुप बनाया और उसका मुखिया बना। 2022 में अकाली दल (अमृतसर) ने चुनाव भी लड़ा था। ये भी जानकारी है कि, इसके खिलाफ अमृतसर में मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में धारा 427 के तहत केस दर्ज किया गया था। यही नहीं बरनाला जिले के थाना धनौला में भी धारा 323, 341, 506, 148 और 149 समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों 'इंस्टा क्वीन' के नाम से मशहूर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बठिंडा में एक कार में मिला था। इसकी जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरों ने सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट में ली थी। अमृतपाल सिंह मेहरों अभी फरार है पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद वह लगातार अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स दीपिका लूथरा और प्रीत जट्टी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस के बाद से सभी इन्फ्लुएंसर्स डरे हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here