कल के तापमान ने तोड़ा पिछले 7 साल का रिकॉर्ड, जानिए अगले दो दिन का मौसम का हाल

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Jan, 2021 10:57 AM

weather update know the weather conditions for the next two days

वीरवार की रात इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात रही।

चंडीगढ़ (पाल): वीरवार की रात इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात रही। मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ है। इससे पहले 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले कुछ हफ्तों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अचानक आए कोहरे की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। साथ ही पड़ाहों पर बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर हो रहा है। 

वहीं, शुक्रवार को दिनभर धूप खिली, जिसकी वजह से तापमान बढ़कर 19.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 13 जनवरी को शहर में सबसे कम अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री रिकार्ड हुआ था। वहीं, विजिबिलिटी 4 किलोमीटर तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में शहर में कोहरा सुबह-शाम छाया रहेगा, जिसकी वजह से तापमान खासकर रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी। आज के मौसम की बात करें तो मॉडरेट से डेंस फॉग रह सकती है। आज अधिकतम तामपान 20 तथा न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

7 साल में पहली बार सबसे कम न्यूनतम तापमान
मौसम केंद्र के आकंड़ों को देखें तो पता चलता है कि पिछले 7 साल में पहली बार 29 जनवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। इससे पहले साल 2015 में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, साल 2019 में 6.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ था। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!