अदालत ले जा रहे कैदी को बंदूक की नोक पर छुड़ा ले गए 4 बदमाश

Edited By Mohit,Updated: 24 Jun, 2019 05:23 PM

weapon prisoner police

फिरोजपुर के तलवंडी भाई में एक आई-20 कार सवार चार बदमाश हथियारों के दम पर एक कैदी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार यह कैदी तरनतारन का रहने वाले है।

फिरोजपुर/तलवंडी भाई (सन्नी, गुलाटी): फिरोजपुर के तलवंडी भाई में एक आई-20 कार सवार चार बदमाश हथियारों के दम पर एक कैदी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार यह कैदी तरनतारन का रहने वाले है। कैदी जगबीर सिंह पुत्र सरबजीत सिंह को ए.एस.आई. अजमेर सिंह और हैड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह लुधियाना जेल से श्री मुक्तसर साहिब अदालत में पेशी के लिए पी.आर.टी.सी. बस में लेकर जा रहे थे कि इस दौरान तलवंडी साबो मक्खू रोड पर आई-20 कार में आए चार युवक पुलिस मुलाजिमों पर हथियार तानकर कैदी को छुड़ाकर भाग गए। 

इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने फिरोजपुर पर और आसपास के इलाकों को सील कर दिया है। बड़ा सवाल यह है कि कैदियों को पेशी पर ले जाने के लिए प्रशासन द्वारा इस तरह की ढील क्यों इस्तेमाल की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली नाभा जेल में बेअदबी के आरोपी डेरा समर्थक महिन्द्र पाल की हत्या कर दी गई, जिसके बाद सूबे में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसके बाद कैदी को बंदूक की नोक पर भगा ले जाने वाली घटना ने जेल प्रशासन पर एक बार फिर से सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कैदी की तालाश शुरु कर दी है। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!