पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री एवं भाजपा नेता को विजिलेंस ने किया तलब

Edited By Urmila,Updated: 13 Mar, 2023 02:35 PM

vigilance summoned former punjab revenue minister and bjp leader

गौरतलब है कि 2017 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी।

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री एवं भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह कांगड़ की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। विजिलेंस ने कांगड़ को तलब किया है। बता दें कि भाजपा नेता कांगड़ पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं जिसे लेकर विजिलेंस जांच में जुटी हुई है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि 2017 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उस समय कांगड़ को राजस्व मंत्री बनाया गया था। हालांकि जब कैप्टन को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो कांगड़ की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई थी। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां समेत कई नेताओं पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!