इंसानियत शर्मसारः बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2019 12:30 PM

video viral hoshiarpur hindi news

होशियारपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें एक बुज़ुर्ग महिला को डंडे के साथ बेरहमी से पीटा जा रहा है।

होशियारपुरः होशियारपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें एक बुज़ुर्ग महिला को डंडे के साथ बेरहमी से पीटा जा रहा है। मामला ज़मीन पर कब्ज़ा करने को लेकर है, जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी।

PunjabKesari

गांव चोहाल की बुज़ुर्ग महिला ने एस.एस. पी. को शिकायत देते कहा कि कुछ लोग उसकी 2 कनाल की ज़मीन पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। उसने बताया कि उसकी ज़मीन पर उक्त व्यक्तियों ने जे.सी. बी. मशीन लगा कर खुदाई करनी शुरू कर दी।  जब उसने ज़मीन की खुदाई करने से रोका तो उक्त व्यक्तियों ने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। 

PunjabKesari

इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने  इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं महिला ने एस.एस.पी. से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!