गुरुनानक की 550वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे

Edited By Vaneet,Updated: 29 Oct, 2019 07:42 PM

vice president will attend the special session punjab legislative assembly

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में छह नवंबर को यहां पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे। ...

चंडीगढ़- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में छह नवंबर को यहां पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के.पी सिंह ने मंगलवार को यहां बताया, ‘‘उपराष्ट्रपति छह नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे। अन्य विशिष्टगण और चर्चित शख्सियतों को भी ऐतिहासिक दिन पर आयोजित विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

पंजाब मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का फैसला किया था। शिरोमणि अकाली दल के नवनिर्वाचित विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को पद की शपथ दिलाने के बाद विधानसभाध्यक्ष मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। अयाली ने लुधियाना जिले के दाखा निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी के नेता और उच्चतम न्यायालय के नामी वकील एच.एस. फुल्का के इस सीट से इस्तीफे के बाद यहां चुनाव कराया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!