वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरीशुदा वाहनों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Aug, 2026 11:48 PM

vehicle theft gang busted 4 accused arrested along with stolen vehicles

थाना मजीठा रोड पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक एक्टिवा और 5 मोटरसाइकिल समेत कुल 6 चोरीशुदा वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतपाल (20), प्रीत (18),...

अमृतसर (जशन) : थाना मजीठा रोड पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक एक्टिवा और 5 मोटरसाइकिल समेत कुल 6 चोरीशुदा वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतपाल (20), प्रीत (18), मानव सिंह (19) और बब्बलू उर्फ सुखदेव सिंह उर्फ बल्लू उर्फ जैजी (38) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान मेडिकल कॉलेज गेट के पास पहुंची तो एक्टिवा सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने का प्रयास किया। शक के आधार पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने एक्टिवा चोरी की होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर एक एक्टिवा और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

इसके बाद पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों मानव सिंह और बबलू को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर तीन और चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड तथा अन्य वाहन चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!