Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2022 06:10 PM

पंजाब नए बने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कई एतिहासिक फैसले किए जा रहे हैं। उनके द्वारा कई ऐसे ...........
चंडीगढ़: पंजाब नए बने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कई एतिहासिक फैसले किए जा रहे हैं। उनके द्वारा कई ऐसे कदम उठाए जा रहे जा रहे हैं जिससे सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ न पड़ सके। बता दें भगवंत मान को 11 दिन हो गए सी.एम बने हुए इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक बार ही चौपर का इस्तेमाल किया वह भी 23 मार्च को जब हुसैनीवाल बार्डर पर जाना था। सी.एम मान कार सफर ज्यादा पसंद करते है व दिल्ली सी.एम. केजरीवाल से मिलने व दिल्ली पी.एम. नरेन्द्र मोदी से मिलने भी गाड़ी से ही गए। इस बात पर कई सवाल भी उठ रहे हैं और प्रशंसा भी कर रहे हैं।
अगर बात करें पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी की तो वह अपने 5 मिनट के सफर के लिए भी चौपर का इस्तेमाल करते थे। सी.एम. चन्नी द्वारा बच्चों को हैलीकॉपटर लेकर घुमाया था जिसकी वीडियो काफी वारयल हुई थी। अपने 111 दिनों का कार्यकाल दौरान चन्नी द्वारा सरकारी चौपर पर 32 लाख 27 हजार 890 हजार रुपए खर्च किए गए थे। इसके अलावा किराए के जहाजों पर व अन्य सफर 1 करोड़ 51 लाख 34 हजार 818 रुपए खर्च किए गए हैं। फिर भी वित्तीय मंत्री मनप्रीत बादल द्वारा कहा जाता था पंजाब का खजाना खाली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here