Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2025 02:17 PM

कादियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वड़ैच गांव में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ई.टी.ओ. पर मौजूदा सरपंच के घर में घुसकर गोलियां चलाने की खबर मिली हैं।
कादियां (जीशान) : कादियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वड़ैच गांव में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ई.टी.ओ. पर मौजूदा सरपंच के घर में घुसकर गोलियां चलाने की खबर मिली हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत जैसा माहौल देखा गया। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पूर्व ई.टी.ओ. व गांव के मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर थे और दो युवक मोटरसाइकिल पर उनके घर आए, उनके चेहरे ढके हुए थे और घर में घुसते ही उन्होंने गोलियां चला दीं। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि दोनों युवक अज्ञात थे और गोलियां खिड़की के शीशे को तोड़कर अंदर रखे सोफे पर लगीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद डी.एस.पी. कुलवंत सिंह मान और काहनूवान थाने के एस.एच.ओ. एच. ओ. पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
डी.एस.पी. कुलवंत सिंह मान ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने पूर्व ई.टी.ओ. वड़ैच गांव के सरपंच सुखजीत सिंह के घर में घुस गए और गोलीबारी शुरू कर दी। घटना घर के अंदर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरेमें कैद हो गई। सी.सी.टी.बी. फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here