गैस संकट: घुड़सवार ‘डाकू’ बनकर लोगों के लूट लिए सिलेंडर, आकर्षण का केंद्र

Edited By Kamini,Updated: 28 Mar, 2026 04:57 PM

unique protest in bathinda

एक घुड़सवार डाकू का वेष धारण करके लोगों से गैस के सिलैंडर लूट लिए।

बठिंडा (विजय वर्मा): इरान-इजराइल-अमरीका जंग के चलते पैदा हुई गैस की कथित किल्लत के विरोध में लाइनपार क्षेत्र के पूर्व पार्षद ने अनोखा प्रदर्शन किया। विजय कुमार ने एक घुड़सवार डाकू का वेष धारण करके लोगों से गैस के सिलैंडर लूट लिए। पूर्व पार्षद विजय कुमार द्वारा किया गया ये अनोखा प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। 

इस अवसर पर विजय कुमार ने बताया कि गैस एजैंसियों में बुकिंग करवाने के बाद भी लोगों को रसोई गैस नहीं मिल रही जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह जिम्मेवार हैं। अब गैस की किल्लत सामने आ रही है जबकि पैट्रोल पम्पों पर भी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं जिससे आम लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर जंग लगी हुई है लेकिन सरकारों की नाकामी के कारण उस जंग की तपिश भारत में पहुंचने लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों को तुरंत उचित कदम उठाकर लोगों को राहत देनी चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!