अज्ञात व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मामला दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 28 Jun, 2020 04:26 PM

unidentified persons fired indiscriminately case registered

सुबह उनकी बहु रमनदीप कौर ने मैन गेट देखा तो उसमें खाली कारतूस लगा हुआ था, जिस पर उसने घर वालों को इस की जानकारी दी...

मोगा (आजाद): मोगा में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से गुरतेज सिंह के घर पर अंधाधुन्ध फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है, परन्तु कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी गुरदीप सिंह मोगा, थाना समालसर के मुख्य अफसर लछमण सिंह ढिल्लों, थानेदार जगसीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुँचे और जांच के अलावा आसपास का निरीक्षण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरतेज सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी गाँव रोडे ने बताया कि बीती रात 1:30 बजे करीब उनका मैन गेट खडका, जब उन्होंने उठ कर देखा तो बाहर कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद वह सो गए। जब सुबह उनकी बहु रमनदीप कौर ने मैन गेट देखा तो उसमें खाली कारतूस लगा हुआ था, जिस पर उसने घर वालों को इस की जानकारी दी, जब इस बारे में जांच की तो चार चले हुए रौंद ओर पड़े थे, और एक कारतूस उनके घर में पड़े वाटर कूलर में लगा हुआ था, पुलिस को बताया कि हमारी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं, हमें नहीं पता कि उक्त गोलियाँ किसने चलाईं हैं। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!