बैसाखी पर नहाने गई 2 लड़कियां ब्यास दरिया में बहीं

Edited By Vatika,Updated: 14 Apr, 2021 09:20 AM

two minor sisters who went to bath on baisakhi drowned in beas river

गांव मौजपुर नजदीक बैसाखी के अवसर पर ब्यास दरिया में नहाने गई 2 लड़कियां पानी के तेज बहाव कारण बह गईं

गुरदासपुर(हरमन): गांव मौजपुर नजदीक बैसाखी के अवसर पर ब्यास दरिया में नहाने गई 2 लड़कियां पानी के तेज बहाव कारण बह गईं, जिनमें से एक का शव बरामद हो गया है जबकि दूसरी की तलाश जारी है। थाना भैनी मीयां खां के प्रमुख सुदेश कुमार ने बताया कि गांव मौजपुर की कुछ महिलाएं और लड़कियां आज बैसाखी के दिन ब्यास दरिया में नहाने गई थीं। इस दौरान एक 9 वर्ष की बच्ची और 17 वर्ष की लड़की पानी के तेज बहाव के कारण बह गईं।

जब अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ नौजवानों ने दरिया में छलांग लगाकर लड़कियों की तलाश की, कुछ देर बाद 9 वर्ष की लड़की का शव बरामद हो गया परन्तु दूसरी लड़की की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि लड़कियों की पहचान कालो (9) बेटी बिल्ला और राजविन्द्र कौर (17) बेटी दलबीर सिंह निवासी मौजपुर के रूप में हुई है। जिस स्थान पर लड़कियां बही हैं, वह इलाका दसूहा पुलिस स्टेशन अधीन पड़ता है परन्तु भैनी मीयां खां की पुलिस फोर्स भी गोताखोरों की मदद से लड़की की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!