आवारा पशु के टकराने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2018 05:21 PM

two bike riders killed by stray cattle collide

पातड़ा संगरूर सड़क पर एक बाइक के आगे आवारा पशु आने से दो बाइक सवार युवकों गुरपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह और भिंदर सिंह पुत्र धन सिंह निवासी गांव दुगाल खुर्द की मौत होने की जानकारी मिली है।

समाना(अशोक): पातड़ा संगरूर सड़क पर एक बाइक के आगे आवारा पशु आने से दो बाइक सवार युवकों गुरपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह और भिंदर सिंह पुत्र धन सिंह निवासी गांव दुगाल खुर्द की मौत होने की जानकारी मिली है। 

मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया है। मृतक युवक भिंदर सिंह के भाई अंग्रेज सिंह ने बताया कि भिंदर सिंह और गुरपाल सिंह बाइक पर सवार होकर पातड़ा से गांव दुगाल खुर्द वापस लौट रहे थे। इसी समय सड़क पर अचानक एक आवारा पशु के आने से उनकी बाइक हादसाग्रस्त हो गई और दोनों बाइक सवारों के बुरी तरह से घायल होने पर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!