त्यौहारी सीजन में बड़ी कार्रवाई, 350 किलो नकली घी सहित दो गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 02 Nov, 2020 02:00 PM

two arrested with 350 kg of fake ghee

त्यौहारी सीजन शुरू होते ही फूड डिपार्टमैंट सक्रिय हो गया है।

चंडीगढ़ (पाल): त्यौहारी सीजन शुरू होते ही फूड डिपार्टमैंट सक्रिय हो गया है। जगह-जगह छापेमारी कर मिलावटी सामान जब्त किया जा रहा है। विभाग ने हल्लोमाजरा इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 से भारी मात्रा में नकली घी जब्त किया। घी ब्रांडेड पैकेट में पैक किया गया था। जब्त की गई घी की मात्रा 350 किलो बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच और फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमैंट ने मिलकर यह रेड की। मौके से एक हैल्पर और सप्लायर को पकड़ा गया है। बरवाला से यह नकली घी चंडीगढ़ में सप्लाई होता था। बताया जा रहा है कि नकली माल सप्लाई करने की एक बड़ी चेन है। पकड़े गए लोगों से और नाम भी सामने आए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

5 फूड अफसरों की टीम बनाई
डिपार्टमैंट ने 5 फूड अफसरों की टीम बनाई है जो रोजाना दुकानों पर जाकर दूध व मिठाइयों के सैंपल भर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों से रोजाना जांच हो रही है। अभी तक की छापेमारी में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी मात्रा में नकली माल जब्त किया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!