स्टूडेंट्स से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 गंभीर रूप से घायल
Edited By Suraj Thakur,Updated: 09 Jan, 2019 06:02 PM

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानेवाला के पास एक ट्रक स्कूली छात्रों से भरे ऑटो को टेकओवर कर रहा था।
अमृतसर। शहर के मानेवाला इलाके में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को स्थानीय गुरूनानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानेवाला के पास एक ट्रक स्कूली छात्रों से भरे ऑटो को टेकओवर कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबतिक ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी की संतुलन खोने के बाद यह ऑटो के साथ टकरा गया। गनीमत यह रही कि जिस तरफ को ऑटो पलटा वहां पर रेहड़ियां लगी हुई थी। ऑटो रेहड़ियों से टकरा कर थम गया। इस हादसे में स्कूली बच्चों और ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोटें आई।

हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से ट्रक के नंबर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। ऑटो ड्राइवर और बच्चों का इलाज गुरू नानक देव अस्पताल में चल रहा है।




Related Story

रेत से भरे ट्रक का तांडव : 25 वर्षीय युवक को बेरहमी से कुचला, परिवार ने लगाया जाम

लुधियाना में ऑटो सवार महिला से लूट, कान से बाली नोचकर चलती ऑटो से दिया धक्का

तेज रफ्तार टिप्पर ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, युवक ने भाग कर बचाई जान

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 29 वर्षीय युवक की मौ+त

लुधियाना में तेज रफ्तार कार का कहर, 2 लोगों को मारी टक्कर... Video Viral

ऑटो गैंग का कारनामा: रेलवे स्टेशन से बैठे परिवार के उड़ाए सोने के गहने, जांच में जुटी पुलिस

ऑटो गैंग के 2 सदस्यों ने महिला के कानों से छीनी बालियां, लोगों ने छित्तर परेड कर किया पुलिस के हवाले

Jalandhar : मछली मार्केट में ऑटो चालक को घेरकर छीनी नकदी, CCTV में दिखी पूरी वारदात

चोरों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े ट्रकों से बैटरियां चोरी

Punjab: बॉर्डर इलाके में मवेशी तस्करी का खुलासा, ट्रक सहित ड्राइवर गिरफ्तार