दर्दनाक हादसा: ट्रक व स्कूटरी में जबरदस्त टक्कर, युवती की मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 03 Jun, 2024 03:23 PM

tragic accident truck and scooter collide fiercely girl dies

जी.टी. रोड पुलिस स्टेशन दसूहा के पास एक ट्रक और टी.वी.एस. स्कूटर की जोरदार टक्कर से सड़क हादसा हो गया।

दसूहा (झावर): जी.टी. रोड पुलिस स्टेशन दसूहा के पास एक ट्रक और टी.वी.एस. स्कूटर की जोरदार टक्कर से सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 28 वर्षीय युवती अंकिता पुत्री मंजीत सिंह रामगढ़िया की मौत हो गई। ट्रक नं. पी.बी. 0609815 का ड्राइवर अब्दुल रसीद जम्मू का रहने वाला है, उसकी गलती से यह हादसा हुआ।

PunjabKesari

मृतक युवती बम्बोवाल की रहने वाली थी और अपनी सहेली निवासी बोदल से मिलने आई थी। जब वह अपने गांव वापस जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। टी.वी.एस. स्कूटरी को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक युवती के परिजनों के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!