भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के लिए यहां करें कॉल, सरकार ने जारी किया नंबर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 07:45 PM

to teach a lesson to the corrupt people here government issued number

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं करेगी क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के मुद्दे को अपने ....

जालन्धर(धवन): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं करेगी क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के मुद्दे को अपने प्रमुख एजैंडे के रूप में शामिल किया है। उन्होंने आज कहा कि अगर किसी को भ्रष्टाचार को लेकर कोई शिकायत है तो वह टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 डायल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। मुख्यमंत्री ने अपनी फेसबुक पर लिखा कि वह पंजाब को भ्रष्टाचार के दलदल में देख नहीं सकते हैं। 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि विजीलैंस ब्यूरो को राज्य ने भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विजीलैंस ब्यूरो ने 132 सरकारी मुलाजिमों को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। उन्होंने विजीलैंस अधिकारियों को राज्य के सभी जिलों मेंं सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं। मुलाजिमों के खिलाफ 4017 शिकायतों का निपटारा भी किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में किसी भी तरह की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार को रत्ती भर भी सहन नहीं किया जाएगा। 

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में अपने काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किलें नहीं आनी चाहिए। अगर कोई लोगों से रिश्वत मांगता है तो लोगों को बिना झिझक टोल फ्री नंबर पर उसकी शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे समाज में एक कलंक है तथा इसे दूर करने के लिए लोगों को अपना सहयोग देने की जरूरत है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!