Edited By Urmila,Updated: 29 May, 2022 05:09 PM

आप विधायक जीवनजोत कौर को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जीवनजोत कौर को इंटरनेट मीडिया द्वारा जाने से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा विधायक जीवनजोत का ...
अमृतसर (जशन): हल्का पूर्वी की विधायक जीवनजोत कौर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने केस दर्ज कर के गहनता से आगे की जांच-पड़ताल कर शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में छेहरटा स्थित पैराडाइज कालोनी निवासी सिकंदर सिंह के खिलाफ IT एक्ट व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बता दे कि विधायिका जीवन जौत कौर ने इस संबंध में DGP वी.के. बावरा व सी.पी. अरुणपाल सिंह को शिकायत दी थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने सिकंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। इसके अलावा पुलिस का साइबर सेल भी आरोपी सिकंदर सिंह का खाका खंगाल रही है।
विधायिका ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनको जानकारी मिली थी इस सिकंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी फेसबुक ID बनाई व उसके ऊपर भद्दी व अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। इस दौरान उसने विधायिका की कार्यशैली पर भी टिप्पणियां की हैं तथा उनको जान से मारने की भी धमकी दी है। इस संबंध में पुलिस कमिशनर अरुण पाल सिंह ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करके सारे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here