Breaking : अकाली दल से जुड़ी बड़ी खबर, इस नेता की हुई घर वापसी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Oct, 2024 07:53 PM

this leader s homecoming in akali dal in punjab

अकाली दल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह की एक बार फिर से अकाली दल में एंट्री हो गई है।

पंजाब डैस्क : अकाली दल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह की एक बार फिर से अकाली दल में एंट्री हो गई है। जानकारी अनुसार सुच्चा सिंह लंगाह की एक बार फिर से घर वापसी हुई है। बताया जा रहा है कि अकाली दल के कार्यकारी प्रधान बलविंद्र सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में सुच्चा सिंह लंगाह को पार्टी में शामिल करवाया गया है। 

बता दें कि कुछ समय पहले सुच्चा सिंह लंगाह को पार्टी से बाहर कर दिया गया था, लेकिन आज फिर से उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया है और अतः अब वह एक आम वर्कर के रूप में पार्टी में काम करेंगे।  

सुच्चा सिंह लंगाह जिन्होंने 1987 में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल को मजबूत करने का काम किया और आतंकवाद के दौरान भी वह चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़े रहे। उन्होंने 30 वर्षों तक जिला अध्यक्ष के रूप में अकाली दल की सेवा की और हर मुश्किल घड़ी में पार्टी के साथ खड़े रहे। अकाली दल ने उन्हें 2 बार कैबिनेट मंत्री भी बनाया लेकिन 2017 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद बदले की भावना से उनके खिलाफ झूठी चार्जशीट दर्ज की गई जिससे कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उन्हें दोबारा सिख पंथ में शामिल किया जा चुका है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!